वानखेड़े स्टेडियम दो नवंबर को किया जाएगा सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण*

वानखेड़े स्टेडियम दो नवंबर को किया जाएगा सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण*
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दो नंवबर को होने वाले मुकाबले से एक दिन पहले क्रिकेट भगवान सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अमोल काले ने इसकी जानकारी दी। इस वर्ष की शुरुआत में एमसीए ने स्टेडियम में सचिन की प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। इस प्रतिमा को अहमदनगर के कलाकार द्वारा बनाया गया है। यह प्रतिमा एमसीए लाउंज के बाहर लगाई जाएगी। इस वर्ष मार्च में सचिन तेंदुलकर ने भी उस जगह का दौरा किया था, जहां प्रतिमा लगाई जानी है। इस बीच, काले ने बताया कि विश्व का मुकाबले के दौरान स्टेडियम में आने वाले दर्शकों को मुफ्त पापकार्न और कोल्ड ड्रिंक दी जाएगी। काले ने कहा, इसकी शुरुआत भारत और श्रीलंका के मुकाबले से होगी और सेमीफाइनल तक दर्शकों को इसका लाभ दिया जाएगा। यह गैर-आतिथ्य क्षेत्रों के लिए होगा। एक बार जब उनके टिकटों पर मुहर लग जाएगी, तो प्रत्येक प्रशंसक को मुफ्त पापकार्न और कोक दिया जाएगा। इसका खर्च एमसीए वहन करेगा।

1407 views