ऑनलाइन गेमिंग व क्रिप्टों कारोबारी कंपनियों से जमा किया 600 करोड़ का टीडीएस:नितिन गुप्ता

ऑनलाइन गेमिंग व क्रिप्टों कारोबारी कंपनियों से जमा किया 600 करोड़ का टीडीएस:नितिन गुप्ता*
स्रोत पर कर कटौती टीडीएस की नई व्यवस्था लाने के बाद सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग व क्रिप्टो कारोबार से चालू वित्त वर्ष में अब तक 700 करोड़ रुपये से अधिक का कर जुटाया है। केद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन नितिन गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि नई ऑनलाइन गेमिंग व्यवस्था लागू होने के बाद चालू वित्त वर्ष में ऐसी कंपनियों से 600 करोड़ का टीडीएस जमा किया गया है। क्रिप्टो कारोबार से 105 करोड़ मिला है। वित्त अधिनियम 2023 ने इस साल आयकर अधिनियम, 1961 में नई धारा 194बीए शामिल की। इसमें ऑनलाइन गेमिंग मंचों को किसी व्यक्ति की ओर से शुद्ध रूप से जीती गई राशि पर टीडीएस काटना जरूरी है।

1005 views