रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी को 922.58करोड़ का कारण बताओ नोटिस किया जारी

रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी को 922.58करोड़ का कारण बताओ नोटिस किया जारी*
रिलायंस कैपिटल लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी को जीएसटी खुफिया महानिदेशालय ने 922.58 करोड़ रुपये की राशि के लिए कई कारण बताओ नोटिस भेजे हैं। सूत्रों के अनुसार कंपनी को चार नोटिस मिले हैं, जिसमें पुनः बीमा और सह-बीमा जैसी सेवाओं से उत्पन्न राजस्व पर क्रमशः 478.84 करोड़ रुपये, 359.70 करोड़ रुपये, 78.66 करोड़ रुपये और 5.38 करोड़ रुपये के जीएसटी की मांग की गई है। फिलहाल, आरजीआईसी एनसीएलटी में ऋण समाधान प्रक्रिया का समाना कर रही है।

938 views