कांस्य पदक विजेता गुलवीर ने एटा सांसद राजवीर सिंह से की खेल मैदान की मांग*

कांस्य पदक विजेता गुलवीर ने एटा सांसद राजवीर सिंह से की खेल मैदान की मांग*
अतरौली क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी एथलीट गुलवीर सिंह को कांस्य पदक जीतने पर एंटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने रविवार को मिलकर बधाई दी। गुलवीर ने एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। गुलवीर ने राजू भैया से युवाओं के लिए खेल मैदान की मांग की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह ने बताया कि राजू भैया ने गुलवीर को भरोसा दिया है कि जमीन की उपलब्धता के आधार पर खेल मैदान तैयार कराया जाएगा। इसके लिए जमीन की तलाश कराने के लिए कहा है। इस मौके पर एशियन खेलों में पदक जीतने वाले एथलीट गुलवीर सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट करते एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवराज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

1072 views