दो नवंबर को मनाया जाएगा सालासर बालाजी मंदिर का स्थापना दिवस

दो नवंबर को मनाया जाएगा सालासर बालाजी मंदिर का स्थापना दिवस*
मथुरा रोड स्थित श्री सालासर बालाजी सेवा समिति सालासर बालाजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पांच वर्ष पूरे होने पर समिति दो नवंबर को स्थापना दिवस मनाएगी। मंदिर के मुख्य हाल को फूलों से सजाया जाएगा। बुधवार को निजी होटल में प्रेसवार्ता करते हुए अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि रजनीकांत शर्मा को कार्यक्रम संयोजक व श्याम सुंदर वार्ष्णेय व प्रवीन गर्ग को सह संयोजक बनाया गया है। संयोजक रजनीकांत शर्मा ने बताया कि दो नवंबर को सुबह 8:30 बजे गिलहराज जी मंदिर अचलताल से ध्वजा पदयात्रा शुरू होकर सालासर बालाजी मंदिर तक जाएगी। यात्रा में संगीतमय भजन गाते भक्त जाएंगे। सहसंयोजक श्याम गुप्ता व प्रवीन गर्ग ने बताया कि मुख्य स्थापना दिवस तीन नवंबर को होगा। दोपहर दो बजे संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ व शाम छह बजे से बालाजी के शयन तक भजन कार्यक्रम होगा। कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने बताया कि सालासर धाम से पुजारी गोविंद राम मौजूद रहेंगे।

1407 views