व्हाट्सऐप में मैसेज पिन करने के मिलेंगे तीन नए विकल्प*
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप पर जरूरी चैट को यूजर सीमित समय के लिए पिन कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी तीन नए विकल्प लेकर आने वाली है। इसके जरिये व्हाट्सऐप यूजर को मैसेज पिन अलग-अलग समय पिन के लिए अपनी चैट में पिन कर सकेंगे। वेबीटाइंफो के रिपोर्ट में फीचर की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि अब यूजर को व्हाट्सऐप मैसेज को पिन करने के लिए तीन विकल्प दिखाई देंगे। यह विकल्प 24 घंटे, 7 दिन और 30 दिन के होंगे। इसका मतलब यह है कि आप किसी चैट को 24 घंटे, 7 दिन और 30 घंटे के लिए पिन कर सकते हैं।






