व्हाट्सऐप वेब में मिलेगा ग्रुप चैट फिल्टर

व्हाट्सऐप वेब में मिलेगा ग्रुप चैट फिल्टर*
व्हाट्सऐप अपने वेब यूजर के लिए ग्रुप चैट फिल्टर फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इसके जरिए मेटा के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर जल्द ही यूजर को अपनी बातचीत को आसानी से श्रेणियों में बांटने की सुविधा मिलेगी। वेबीटाइंफो की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी एक विशिष्ट फिल्टर के आधार पर आपकी चैट को सॉर्ट लिस्ट करने की सुविधा देगी। इसके साथ ही बेहतर नेविगेशन के लिए नया साइडबार भी पेश किया जाएगा। इस फीचर के साथ एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया है, जिसका इंटरफेस बिल्कुल वैसा है, जैसा एंड्रॉइड के लिए व्हाट्सऐप पर विकसित हो रहा है। इसमें बताया गया कि हमारे पास तीन अलग-अलग फिल्टर होंगे, जो यूजर को अनरीड संदेशों, पर्सनल मैसेज और ग्रुप चैट के आधार संदेशों को श्रेणियों में विभाजित करने की सुविधा देंगे। इसके अलावा, वॉट्सऐप एक नया साइडबार ला रहा है, जो विंडोज ऐप पर व्हाट्सऐप साइडबार की तरह काम करेगा।

2345 views