कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुलियों से मिलकर जानी उनकी समस्याएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुलियों से मिलकर जानी उनकी समस्याएं*
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दों को उठाते हुए आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं का हाल जाना। उन्होंने कहा कि भारत के मेहनती कुली भाइयों से दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर मिला। डिग्री इंजीनियर की, काम कुली का, ऐसी बेरोज़गारी से त्रस्त हैं। रेलवे से न पगार, न पेंशन, न स्वास्थ्य बीमा और न सरकारी सुविधा। मगर इन्हें उम्मीद है, समय बदलेगा, और मुझे पूरा विश्वास है।राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले मेरी रामेश्वर जी (सब्जी विक्रेता) से मुलाकात हुई थी। इसकी खबर मिलते ही कुछ कुली भाइयों ने मुझसे मिलने का आग्रह किया। और मौका मिलते ही मैं दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पहुंच गया।’ मैं उनसे मिला और काफी देर तक बातचीत की, इस दौरान उनके जीवन को करीब से जाना और उनके संघर्षों को समझा।उन्होंने कहा कि कुली भारत के सबसे मेहनती लोगों में से हैं। पीढ़ी-दर-पीढ़ी, वे अपना जीवन लाखों यात्रियों की यात्रा में मदद करने में बिताते हैं। कई लोगों की बांह पर वह बैज सिर्फ एक पहचान नहीं है, यह उन्हें मिली विरासत भी है।

1541 views