कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने किया बीजेपी पर हमला, बोलीं महिला आरक्षण 2039 से पहले लागू होने वाला नहीं

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने किया बीजेपी पर हमला, बोलीं महिला आरक्षण 2039 से पहले लागू होने वाला नहीं*
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मामले में भी कुछ ऐसा ही है। यह 2039 से पहले लागू होने वाला नहीं है। भाजपा गलत बयानी कर रही है। जब जनगणना होगी फिर इस पर कार्य होगा। ऐसे में यह 2039 से पहले लागू होने वाला नहीं है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कानपुर के ठग्गू के लड्डू की तरह भाजपा वह पार्टी है ऐसा कोई सगा नहीं जिसे हमने ठगा नहीं लेकिन अब इनके दिन पूरे हो चुके हैं। वह कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा वाकई महिलाओं को आरक्षण देना चाहती है तो इसे 2024 के चुनाव में ही लागू करे। अदाणी घोटाला जब सामने आता है तो भाजपा कोई न कोई नया शिगूफा छेड़ती है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना जल्द से जल्द होनी चाहिए। सरकार संविधान के प्रावधान के अनुसार महिला आरक्षण बिल को अपनाएं।

1072 views