विश्वकर्मा जयंती पर पीएम ने लांच की डाक टिकट व विश्वकर्मा पोर्टल*
भारतीय जनता पार्टी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा शुरू करेगी। इसके अलावा पीएम मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा की शुरुआत करेंगे। वे द्वारका में यशोभूमि नाम के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटरके पहले चरण और दिल्ली मेट्रो के एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तारित खंड का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में एक नई योजना ‘पीएम विश्वकर्मा’ लॉन्च की। पीएम ने इसके साथ ही विश्वकर्मा पोर्टल और डाक टिकट भी जारी किया। भारत मंडपम को लेकर दुनिया भर में चर्चा हुई है। ये इंटरनेशनल एक्जीबिशन सेंटर-यशोभूमि इस परंपरा को और भव्यता से आगे बढ़ा रहा है। पीएम मोदी ने कहा, “हमारी सरकार अपने विश्वकर्मा भाई-बहनों का सम्मान बढ़ाने, उनका सामर्थ्य बढ़ाने और उनकी समृद्धि बढ़ाने के लिए एक सहयोगी बनकर आगे आई है। भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से आज प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का आरंभ हो रहा है। हाथ के हुनर से, औजारों से, परंपरागत रूप से काम करने वाले लाखों कारीगरों के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना उम्मीद की एक नई किरण बनकर आ रही है।






