सरकार लोगों के घर तक पहुंचकर उनकी सेवा करने का कार्य कर रही: प्रधानमंत्री श्री मोदी

सरकार लोगों के घर तक पहुंचकर उनकी सेवा करने का कार्य कर रही: प्रधानमंत्री श्री मोदी

सरकार आपके दुख सुख की साथी है।हमारी सरकार ने 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को मुफ्त राशन भी दिया है। गरीब के घर का चूल्हा जलते रहना चाहिए उसे भूखा न रहना पड़े। राशन की चिंता की गई।
मेरे परिवार जन

मेरा यह प्रयास है मध्य प्रदेश विकास की बुलंदियों को छुए।लोगों का जीवन आसान हो। हर घर समृद्धि आए।

*मेरी गारंटी का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है: प्रधानमंत्री श्री मोदी*

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा की मध्य प्रदेश में 40 लाख से ज्यादा परिवारों को पक्के घर मिल चुके हैं।घर-घर शौचालय बनाने का कार्य किया गया। हर घर बैंक अकाउंट खोलने की गारंटी दी गई। हर गारंटी आपका सेवक पूरी कर रहा। रक्षाबंधन पर गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर दी। उज्जवला की हितग्राही बहनों को ज्यादा सस्ता सिलेंडर मिल रहा।

अब बहनों को गैस कनेक्शन दिए जाएंगे,यह निर्णय लिया गया है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दी गई।हर किसान के लिए 28,000 रुपए सीधे बैंक खाते में भेजे गए। सरकार इस योजना में 2.60 लाख करोड़ खर्च कर चुकी है।

1206 views