10 फीसदी महंगे होंगे डीजल वाहन! नितिन गडकरी का अतिरिक्त जीएसटी लगाने का प्रस्ताव*
63वें एनुअल सियाम कन्वेंशन को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने बढ़ता वायु प्रदुषण नागरिकों के लिए काफी हानिकारक है। इस कारण से मैं आज शाम को वित्त मंत्री को एक प्रस्ताव देने जा रहा हूं जिसमें डीजल वाहनों पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत जीएसटी लगाने की मांग की जाएगी। ये टैक्स प्रदूषण कर के रूप होगा।नितिन गडकरी की ओर से मंगलवार को कहा गया कि प्रदूषण में कटौती के लिए डीजल वाहनों और जेनसेट पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत जीएसटी के रूप में ‘प्रदूषण कर’ लगाने की मांग करेंगे।
1206 views





