रोहित शर्मा ने वनडे में अपने 10 हजार रन पूरे किए, ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने

रोहित शर्मा ने वनडे में अपने 10 हजार रन पूरे किए, ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने*

एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारतीय टीम का दूसरा मैच श्रीलंका के साथ है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, श्रीलंका की कोशिश भी यह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने हैं। उन्होंने कसून रजिता की गेंद पर छक्का लगाकर वनडे क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे किए। इस पारी में भी वह अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं।

1005 views