फिर से लगने लगे है फुटापाथ – निगम की रिमूव्हल संरक्षण में सड़क फुटापाथ कारोबार

*फिर से लगने लगे है फुटापाथ – निगम की रिमूव्हल संरक्षण में सड़क फुटापाथ कारोबार*

13 व्यापरिक संगठनों की मांग पर निगम आयुक्त महापौर ने राजबाड़ा के आस पास के बाजरो में सदल बल रिमूव्हल अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की ,कुछ दिनों की कार्यवाही को अब ठेंगा दिखाया जा रहा और सड़क फुटापाथ कारोबार फिinर से लगने लगा है । इस कारोबार का बड़ा खेला निगम के रिमूव्हल टीम ओर सड़क फुटापाथ माफिया के बीच गहरी गठजोड़ है । बड़े अधिकारियों के कहने पर दिन में पहले पहर में खाली जगह के फोटो और दोपहर बाद उन सभी जगहों को सड़क माफिया की कब्जे लग जाते है । शिकायत पर दिखावटी कार्यवाही होती है और रिमूव्हल जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेती है । रिमूव्हल टीम की भूमिका बड़ी संदिग्ध नजर आ रही है । व्यापरिक संगठनों ने निगम आयुक्त को सड़क फुटापाथ कब्जे ओर उनके माफिया सांठगाठ के कुछ तथ्यों से अवगत करवाया है । व्यापरिक संगठन के दीपक खत्री , नितेश चौरसिया , मुकेश पटवा, ने निगम आयुक्त को सड़क कब्जे की पुनावर्ती होने की लिखित शिकायत भी की है । निगम प्रशासन के नीति निर्धारण ओर अम्लीकरण के बीच बड़ी खाई खुद रिमूव्हल टीम ही बना देता है । रिमूव्हल टीम के ओर माफिया गठजोड़ की जड़े काफी गहरी है ।

1139 views