वैश्विक स्तर पर प्रतिभाशाली व्यक्तियों का ब्रिटिश संसद में सम्मान करेगा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स

वैश्विक स्तर पर प्रतिभाशाली व्यक्तियों का ब्रिटिश संसद में सम्मान करेगा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
माननीय श्री मंगूभाई सी पटेल, राज्यपाल मध्य प्रदेश शासन को नोबल्स ऑफ कॉमनवेल्थ नेशन्स अवॉर्ड, श्री रामदास अठावले को डॉ. भीमराव अम्बेडकर इंटरनेशनल अवॉर्ड-2023 एवं ब्रिटिश सांसद श्री वीरेंद्र शर्मा को दादाभाई नौरोजी इंटरनेशनल लीडरशिप अवॉर्ड सम्मान

इंदौर। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स यूनाइटेड किंगडम के प्रेसिडेंट एवं सीईओ श्री संतोष शुक्ला ने बताया कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्व‌ारा वैश्विक स्तर पर विभिन्न स्तरों एवं कार्य क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान ब्रिटिश संसद में 14 सितंबर 2023 को किया जा रहा है।
इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स एवं नोबल्स ऑफ कॉमनवेल्थ नेशन्स अवॉर्ड्स द्वारा इस प्रतिभाओं का सम्मान समारोह में सर्वश्री गैरेथ थॉमस, सांसद एवं मंत्री यूनाइटेड किंगडम, बॉब ब्लैकमैन, सांसद, लॉर्ड रेमी रेंजर, लॉर्ड राज लुंबा, पॉम गोसाल, सांसद स्कॉटलैंड सहित कई वरिष्ठ सांसद एवं मंत्री अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इस अवसर पर माननीय श्री मंगूभाई सी पटेल, राज्यपाल मध्य प्रदेश शासन को नोबल्स ऑफ कॉमनवेल्थ नेशन्स अवॉर्ड, श्री रामदास अठावले, मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, मंत्रालय भारत सरकार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर इंटरनेशनल अवॉर्ड-2023 एवं ब्रिटिश सांसद श्री वीरेंद्र शर्मा को प्रतिष्ठित दादाभाई नौरोजी इंटरनेशनल लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मािनत किया जाएगा।
इस समारोह में सभी महाद्वीपों से चयनित 30 प्रतिभाओं को विभिन्न अवॉर्डों से सम्मािनत किया जाएगा।

1407 views