वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का एलान

वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का एलान*

वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है।। चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन टीम दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन 15 खिलाड़ियों के नाम का खुलासा कर दिया है, जो इस मेंगा इवेंट में टीम इंडिया को खिताब दिलाने के लिए जोर लगाएंगे। युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, अक्षर पटेल और ईशान किशन टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। भारत की वर्ल्ड कप टीम- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।आपको बता दें कि भारत की तरफ से ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर पहली बार विश्व कप खेलेंगे।

1206 views