बीजेपी नेता इंद्रेश गजभिए का बयान: दिग्विजय के मुकाबले शिवराज कमजोर प्रत्याशी, पीएम मोदी भोपाल से लड़ें*

*बीजेपी नेता इंद्रेश गजभिए का बयान: दिग्विजय के मुकाबले शिवराज कमजोर प्रत्याशी, पीएम मोदी भोपाल से लड़ें*

भाजपा अनुसूजित जाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रभारी इंद्रेश गजभिए ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को चिट्ठी में लिखा है कि दिग्विजय सिंह के सामने शिवराज कमजोर प्रत्याशी हैं. भोपाल सीट से शिवराज सिंह की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उतारना चाहिए. गजभिए का कहना है कि विधानसभा चुनाव के बाद अब भाजपा के लिए जीत आसान नहीं है.

विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हुई हार के लिए भी गजभिए ने शिवराज सिंह को जिम्मेदार ठहराया है. बता दें कि गजभिए शिवराज सरकार में अनुसूजित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. साथ ही इंद्रेश गजभिए प्रदेश में दलित सीएम की मांग भी उठाते रहे हैं.

1641 views