सोशल एप जूम ने नोट्स नामक फीचर किया पेश

सोशल एप जूम ने नोट्स नामक फीचर किया पेश*

वर्चुअल मीटिंग प्लेटफॉर्म जूम ने नोट्स नामक एक फीचर पेश किया है। यह यूजर को वीडियो कॉल के दौरान टेक्स्ट डॉक्यूमेंट बनाने, साझा करने और संपादित करने की अनुमति देता है। नोट्स यूजर को जूम मीटिंग के भीतर सामग्री बनाने और साझा करने व रियल टाइम में इनपुट के लिए कॉल पर दूसरों के साथ सहयोग करने की अनुमति देता है। इससे कॉल के दौरान यूजर को डॉक्यूमेंट से जुड़ी जरूरतों के लिए बार-बार विडो बदलने की जरूरत नहीं रहेगी। यूजर ऑनलाइन मीटिंग समाप्त होने के बाद’ ‘एसिंक्रोनस रूप से नोट्स पर काम करना जारी रख सकता है और उसे कभी भी, कहीं भी सहयोग के लिए साझा कर सकता है। जूम में प्रोडक्टिविटी ऐप्लिकेशन के प्रमुख डारिन ब्राउन ने कहा, हम यूजर को ऐसा अनुभव प्रदान करना चाहते हैं जो उन्हें दूसरे कंटेंट मैनेजमेंट टूल पर जाने की बजाय जूम के भीतर रहते हुए नोट्स बनाने की अनुमति देता है।

1340 views