भगवान महाकाल के भरोसे चल रही पूरी दुनिया:शक्तिकांत दास*
रिजर्व बैंक आफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शनिवार को महाकाल दर्शन के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भगवान महाकाल के भरोसे पूरी दुनिया चल रही है। सबका मंगल हो, भगवान महाकाल से यही प्रार्थना की है। उन्होंने पंडित आशीष पुजारी के आचार्यत्व में गर्भगृह में भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन किया। मंदिर समिति की ओर से प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने उत्तरीय, प्रसादी व भगवान महाकाल का चित्र भेंट कर उनका सम्मान किया। महाकाल मंदिर में शनिवार को वीआइपी का तांता लगा रहा। इसके बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास मंदिर पहुंचे तथा पूजा-अर्चना की।
2613 views





