जापान के शोधकर्ताओं ने डायबिटीज व मोटापे से बचाने वाले बैक्टीरिया का लगाया पता*
डायबिटीज व मोटापे से बचाने वाले बैक्टीरिया का पता चला डायबिटीज और मोटापे की समस्या से भारत सहित पूरा विश्व परेशान है। आजकल ऐसे उम्र में भी डायबिटीज की शिकायत सामने आ रही है जो पहले नहीं दिखती थी। जापान के शोधकर्ताओं ने आंत के एक बैक्टीरिया एलिस्टिप्स इंडिस्टिक्टस का पता लगाया है, जो मोटापे और टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में सहायक है। यह शोध साइंटिफिक जर्नल नेचर में प्रकाशित किया गया है। रिकेन सेंटर फार इंटीग्रेटिव मेडिकल साइंस में हिरोशी ओहनो के नेतृत्व में टीम ने चूहे पर इसे लेकर शोध किया। इसमें पता लगाया गया कि किस तरह से यह बैक्टीरिया ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित करता है। बैक्टीरिया | की मदद से ब्लड लेवल और इंसुलिन रेजिस्टेंट में कमी देखने को मिली। इसके बाद शोधकर्ताओं की ओर से 300 लोगों के आंकड़ों का अध्ययन किया गया। एलिस्टिप्स इंडिस्टिक्टस वैक्टीरिया से इंसुलिन रेजिस्टेंट सहित मोटापा व डायबिटीज के संबंध में होने वाले लाभ की जांच की गई।
1139 views





