चंद्रमा के बाद सूर्य बनेगा आत्मनिर्भर भारत का साक्षी:योगी आदित्यनाथ*
भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य-एल1 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसरो सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह मिशन भारत की शक्ति व सामर्थ्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण मानवता की सेवा के ध्येय के साथ आज नए भारत की सामर्थ्य का प्रतीक पीएसएलवी-सी57/आदित्य-एल1 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं का ‘नया सूर्य’ बने इस प्रतिष्ठित मिशन की पूर्ण सफलता के लिए अनेक मंगलकामनाएं। चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी आत्मनिर्भर भारत की शक्ति का साक्षी बनेगा।
1615 views





