प्रदेश की पहली मेट्रो ट्रेन का इंदौर मे आगमन

प्रदेश की पहली मेट्रो ट्रेन का इंदौर मे आगमन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंशा अनुरूप सितंबर मे होगा ट्रायल रन l

प्रदेश की पहली मेट्रो ट्रेन इंदौर पहुंचने के साथ इंदौर मेट्रो सिटी की श्रेणी मे शामिल होने जा रहा है l

मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा स्मार्ट सिटी पार्क मे पिछले सप्ताह ही भोपाल मे मेट्रो मॉडल कोच का उद्घाटन एवं अनावरण किया गया था, उसके कुछ ही दिनों मे इंदौर मे पहली मेट्रो पहुँच गई l

मेट्रो के परिचालन का सबसे महत्वपूर्ण अवयव (रॉलिंग स्टॉक-ट्रेन), आज गाँधी नगर डिपो पहुँच गया तथा इंदौर के माननीय सांसद श्री शंकर लालवानी जी द्वारा विधिवत मेट्रो के पहले कोच का गांधी नगर डिपो मे स्वागत किया।

पहली मेट्रो ट्रैन के सभी तीन डब्बों को उन्नत और अत्याधुनिक वैज्ञानिक प्रक्रिया से 4-पॉइंट जैक से मीडिया की उपस्थिति मे गांधीनगर डिपो मे अनलोड-बे पर उतारा गया। इंदौर मे ऐसी 25 ट्रेन आना प्रस्तावित हैl

विदित हो की मेट्रो कोच का निर्माण-अल्स्टॉम इंडिया लिमिटेड द्वारा गुजरात के सांवली संयंत्र में मार्च,2023 को शुरू किया गया था ओर लगभग 5 महीने के अंतराल मे आज दिनांक 31 अगस्त 2023 को प्रदेश की पहली मेट्रो ट्रेन इंदौर पहुंच गई है।

इंदौर मेट्रो सुपर प्राइऑरटी कॉरिडर के अंतर्गत ट्रायल रन के लिए सभी कार्य द्रुत गति से चल रहे हैं जिसमे गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर-03 तक सितंबर,2023 मे ट्रायल होना है, उसके उपरांत इसे रेडिसन चोराहा तक बढ़ाया जाएगा, इसके लिए वायाडक्ट पर अन्य कार्य भी साथ-साथ चल रहे है l

स्टेशन के सिविल तथा सिस्टम के कार्य भी तेजी से चल रहे हैं, जिसमे एस्कलैटर, लिफ्टस, स्टेर्स, ट्रैक, शेड-(PEB STRUCTURE), एंट्री-अगसिट, फिनीशिंग के कार्य जल्द ही पूर्ण कर, बाहरी सौंदरीयकर्ण का कार्य किया जाएगा l

डिपो मे लोडिंग-अनलोडिंग-बे, इन्स्पेक्शन-बे, सब-स्टेशन, ट्रैक्शन एवं रिसीविंग सब-स्टेशन, टेस्ट ट्रैक, थर्ड रेल, ऐड्मिन बिल्डिंग, इत्यादि कार्य भी तेजी से चल रहे हैं l

पटरी के साथ-साथ थर्ड रेल जो की ट्रेन को चलाने के लिए बिजली सप्लाइ करेगी उसके लिए भी कार्य साथ-साथ किए जा रहे हैं एवं जल्द ही पूर्ण कर लिए जाएंगे l

माननीय मुख्यमंत्री जी ने ट्वीट के जरिए इंदौर एवं प्रदेश वासियों को पहली मेट्रो के लिए बधाई दी l

सितंबर मध्य मे मेट्रो का ट्रायल होना है, उससे पहले सैफ्टी ट्रायल एवं अन्य गतिविधियां की जाएगी तत्पश्चात अगले वर्ष मई-जून,2024 मे कमर्शियल/पैसेंजर ऑपरेशन का संचालन किया जाएगा l

मेट्रो ट्रेन के प्रत्‍येक कोच की 22 मीटर लम्‍बाई तथा 2.9 मीटर चौड़ाई है, एवं मेट्रो के एक डब्बे मे 50 लोगों के बैठने और लगभग 300 लोगों के खड़े रहने की क्षमता होगी।

इंदौर मेट्रो ट्रैन काफी उच्च गुणवत्ता युक्त और थर्ड रेल तथा AI जैसे आधुनिकतम तकनीक पर आधारित होंगीl जिसकी विशेषताएं इस प्रकार हैं :
• ड्राईवर मोटर कार की लंबाई लगभग 22 मीटर तथा चोड़ाई लगभग 2.9 मीटर है
• ट्रेन ऑपरेटर एवं यात्री सीटें
• एक कोच मे 8 (4-4 दोनों साइड) क्रियाशील विद्युतीय दरवाजे
• कांच की खिड़कियाँ
• आंतरिक प्रकाशन
• पकड़ने के लिए ग्रैब हैन्डल
• एल ई डी पैनल / डिजिटल रूट मैप एवं साइनेज़
• वातानुकूलित (Air Conditioned)
• क्रियाशील हेडलाइट
प्रबंध संचालक ने इन्दौर मेट्रो से जुड़ी पूरी टीम के साथ इंदौरवासियों को इस बडी उपलब्धि की बधाई दी l इस कार्यक्रम मे श्री शोभित टंडन, निदेशक (सिस्टम), श्री मनीष गंगारेकर (महाप्रबंधक- रोलिंग स्टॉक), श्री अजय कुमार (महाप्रबंधक-सिविल), मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनरल कन्सल्टन्ट, कानट्रैक्टर आदि उपस्थित रहे l

1273 views