फोन-पे ने लॉन्च किया अपना शेयर मार्केट ऐप, जल्द IPO भी आएगा*
मशहूर डिजिटल पेमेंट कंपनी बीते दिनों फ्लिपकार्ट से अलग हुई है और अब इसने एक स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग ऐप शेयर डॉट मार्केट नाम से लॉन्च किया है। बहुत जल्द फोन-पे का आईपीओ भी लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने स्टॉक ब्रोकिंग के क्षेत्र में कदम रख दिया है। इसके अलावा फोन-पे आईपीओ लाने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। शेयर ब्रोक्रिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल आसानी से यूजर्स मार्केट में निवेश करने और प्रॉफिट कमाने के लिए कर सकेंगे। फोन-पे के सीईओ और को-फाउंडर समीर निगम ने आधिकारिक घोषणा की है कि कंपनी की ओर से बुधवार को एक नया शेयर ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्मका नाम शेयर डॉट मार्केट रखा गया है। ऐसे प्लेटफॉर्म और प्रोडक्ट लॉन्च के साथ कंपनी की कोशिश खुद को बड़ी फिनटेक कंपनी के तौर पर मजबूत करने की है। इससे पहले भी फोन-पे ने पिनकोड नाम से फाइनेंशियल प्रोडक्ट लॉन्च किया था।
1748 views





