एशिया कप 2023 के लिए श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम, पाकिस्तान से खेलेगी पहला मुकाबल

एशिया कप 2023 के लिए श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम, पाकिस्तान से खेलेगी पहला मुकाबल*

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है। टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से है। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पांच दिन बेंगलुरु में ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया था। भारतीय टीम को अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलने हैं, जबकि बाकी सभी टीमों को कम सेकम एक मैच पाकिस्तान में खेलना होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को अपना पहला मैच दो सितंबर को खेलना है, जो पाकिस्तान के खिलाफ है। इस मैच से तीन दिन पहले टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जबकि चार सितंबर को टीम इंडिया का मुकाबला नेपाल से है। भारत की टीम अगर इनमें से किसी एक मैच को बड़े अंतर से जीतने में सफल हो जाती है तो आसानी से सुपर 4 के लिए क्वॉलिफाई कर जाएगी। इसके बाद भारत का मुकाबला 10 सितंबर, 12 सितंबर और 15 सितंबर को अन्य तीन टीमों के साथ होगा।

938 views