*सिद्धि तप-तपस्वी, 18 उपवास तपस्वी का भव्य वरघोड़ा निकला*


इंदौर। श्री राजेंद्र आराधना भवन राजेंद्र उपाश्रय, जूनी कसेरा बाखल पर सिद्धितप एवं 18 उपवास के तपस्वीयों का वरघोड़ा और बहुमान का आयोजन किया गया। साध्वी विज्ञानलता श्रीजी , साध्वी राजयशाश्री जी ,साध्वी संवरलता श्री जी , साध्वी शीलरेखा श्री जी आदि ठाणा 3 एवं पीपली बाजार से पूज्य साध्वी मीतवृता श्री जी ने आयोजन में निश्रा प्रदान की।
वरघोड़ा राजेंद्र उपाश्रय से प्रारम्भ होकर पीपली बाजार, सराफा, शकर बाजार होते हुवे श्री राजेंद्र आराधना भवन पंहुचा। यहाँ पर सभी साध्वी भगवंत ने प्रवचन में तप की महिमा और तप क्यों विषय पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सिद्धि तप के तपस्वी श्रीमती अंगुरुबाला मेहता, प्रीति गिरिया, सुलभा संघवी, अनिता कापड़िया, निखर जैन, प्रखर जैन आदि का अभिनंदन किया गया।नवकार आराधक के अलावा श्री संघ के सदस्य महिदपुर, भाटपाचलना , थांदला, राजगढ़, कुक्षी एवं बड़नगर आदि शहरों से अतिथि उपस्थित थे। यह जानकारी राजेंद्र उपाश्रय इंदौर के सचिव अनिल सकलेचा, संघ अध्यक्ष नरेंद्र राणापुर वाला एवं चातुर्मास समिति के अध्यक्ष महेंद्र बागवाला ने दी।
1139 views





