सराफा साख सहकारी संस्था की साधारण सभा संपन्न

सराफा साख सहकारी संस्था की साधारण सभा संपन्न

इंदौर। सराफा साख सहकारी संस्था मर्यादित की 21वीं साधारण सभा का आयोजित की गई। मुख्य आतिथ्य स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल थे। श्री खारीवाल ने कहा कि सराफा बाजार, सराफा साख संस्था और सराफा चौपाटी की समाज में विशेष साख है। यह सब यहां के व्यापारियों की मेहनत और ईमानदारी के बल पर संभव हुआ है। अध्यक्षता अखिलेश शास्त्री ने की। उन्होंने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवं सदस्यों के हित में अनेक घोषणाएं की। विशेष अतिथि के रूप में सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल रांका एवं सचिव अविनाश शास्त्री एवं पूर्व अध्यक्ष हुकुम सोनी मौजूद थे। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारीगण सर्वश्री रमेशचंद्र गुप्ता, लोकेश सोनी, नटवरलाल जौहरी, गोविंद सोनी, गोरधनदास सोनी, संगीता शास्त्री, देवेन्द्र गुप्ता, अशोक काबरा, निर्मल वर्मा, प्रकाशचंद्र कोठारी, संजय नीमा, अनिल जैन एवं अनिल नीमा व अन्य संचालकगण मौजूद थे। इस अवसर पर मेघावी विद्यार्थी को पारितोषिक प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती साक्षी सोनी ने किया। अंत में श्रीमती प्रीति सोनी ने आभार व्यक्त किया।

1541 views