कोविड-19: लगातार चौथे हफ्ते बढ़ी अस्पतालों में संक्रमितों की संख्या, नए वैरिएंट्स की प्रकृति को लेकर अलर्ट*
दुनियाभर में कोरोना के नए वैरिएंट्स के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। दो नए वैरिएंट्स एरिस और BA.2.86 ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। हालिया रिपोर्ट्स में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि नए वैरिएंट्स की संक्रामकता दर तो अधिक है ही, साथ ही इसके कारण गंभीर रोगों के बढ़ने का भी खतरा हो सकता है,कोविड-19 की जारी साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या लगातार चौथे सप्ताह बढ़ी है, जो इस बात का संकेत है कि कोरोना के कारण इस बार लोगों में लक्षण हल्के से लेकर गंभीर भी हो सकते हैं।अमेरिका के सेंटर्स फार डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त के पहले सप्ताह के दौरान 10,320 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जो पिछले सप्ताह के 9,026 रोगियों से अधिक है,सप्ताह-दर-सप्ताह कोरोना के मामलों में लगभग 14% की वृद्धि हुई है।स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को कोरोना के खतरे को लेकर सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं।






