*कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर चुनावी अभियान के लिए जी20 का इस्तेमाल करने का लगाया आरोप
कांग्रेस ने शनिवार को केंद्र सरकार पर भारत में आगामी जी 20 बैठक का इस्तेमाल कर चुनावी अभियान चलाने का आरोप लगाकर कहा कि वास्तविक मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर चुनावी अभियान के लिए जी 20 का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पार्टी सांसद जयराम रमेश ने कहा कि अब तक 17 देशों में G20 शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ है। अब भारत का नंबर है लेकिन यहां इसे लेकर जिस तरह का चुनावी कैंपेन चलाया जा रहा है और माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है वैसा किसी भी दूसरे देश में नहीं हुआ। जी 20 नेताओं का शिखर सम्मेलन 9 से 10 सितंबर को भारत मंडपम अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।
1072 views





