महापौर ने कहा फुटापाथ सड़क अतिक्रमण बर्दाश्त नही करेंगे
जल्द हम बाजारों के दौरा करेगा
*ट्राफिक को लेकर एक सुव्यवस्थित प्लान बनाया जा रहा है जिसके अमल में आते ही बहुत कुछ अच्छा लगेगा*
*इंदौर। अतिक्रमण फुटापाथ ओर बाजरो की मूलभूत समस्याओं व्यवस्थाओ के आभाव निगम रिमूव्हल टीम को चाकचौबंद करने की मांग पर महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि दुकानों के आगे फुटापाथ सड़क कब्जे को हम बर्दाश्त नही करेगे इस दिशा में हमने दिशा निर्देश जारी किए है ।*
ट्राफिक को लेकर वरहद प्लान बना रहे है । दो चार दिन में रिजल्ट भी दिखेंगे लगेगा । महापौर ने कहा कि व्यापारिक बाजारों में हम दौरा कर पूरे मसले का स्थायी हल निकालेगे।
पश्चिम क्षेत्र के 13 व्यापारिक संगठनों के समन्वयक अक्षय जैन , कैलाश मुंगड अनिल रांका ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सभी एसोशियन के प्रतिनिधियों के साथ अपने कार्यालय में चर्चा की । महापौर ने राजबाड़ा के प्रवेश से ही अतिक्रमण फुटापाथ सडक कब्जेधारियों के मसले पर ऊपायुक्त लता अग्रवाल को कार्यवाही सम्बन्धी निर्देश दिये ।
13 एसोशियन की ओर से दिये गए मांग पत्र में पुश्तेनी बाजार राजबाड़ा , बांकेबिहारी मन्दिर, गोपाल मंदिर इमामबाड़ा जबरेश्वर महादेव मंदिर रोड़, निहालपुरा , सराफा , पिपली बाजार , यशोदा माता मंदिर क्षेत्र, शक्कर बाजार , मारोठिया बाजार सिलतमाता बाजार चौक से गोराकुण्ड चौराहे तक सबसे विशाल एरिया क्लॉथ मार्केट के सभी ओर अतिक्रमणकर्ता के चलते ग्राहकों का निरधारित शॉप तक नही पहुंच पाता है । इस पर महापौर ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र के लिए वरहद ट्राफिक प्लान बन रहा है उसके लागू होते ही बड़ी समस्या का हल दिखेगा ।
सराफा एसोशियन के सचिव अविनाश शास्त्री ने इमाम बड़ा ,सराफा चोरहे , सराफा वोहरा बाजार चौराहा , सीतलामाता बाजार जहां प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा महिलाओं की आवाजाही होती है लेकिन सुलभ शौचालय आभाव है । महापौर ने कहा कि पुराने सराफा थाने की जगह के उतपन्न दिक्कत का हल निकाल कर वहां सुलभ शौचालय निर्माण शुरू करवा दिया । सराफा पिपली बाजार वाले चोरहे का सुलभ शौचालय पीपीपी मोड़ पर दिया जाना तय हुआ इसकी शेष औपचारिक प्रक्रिया अमल में आते ही आधुनिक शौचालय का काम शुरू कर दिया जाएगा । यशोदा माता मंदिर और धानगली क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट का काम तत्काल हल करने के निर्देश दिए । क्लॉथ मार्केट एसोशियन सचिव कैलाश मुंगड ने कहा कि स्मार्ट सिटी सड़क चौड़ीकरण में कपड़ा मार्केट का मुख्य द्वारा पुनः निर्माण करने मांग पर उन्होंने कहा कि दौरे के अवसर पर इस दिशा में स्पॉट दिखकर निर्णय कर लेंगे।
अनिल रांका अविनाश शास्त्री ने कहा कि सराफा जहां अमूल्य जवाहरत का कारोबार होता है । लेकिन मुख्य प्रवेश मार्ग चाट खाने खिलाने वालो के वजह से अवरुद्ध होता है जो बड़ी समस्या है । चाट वाले व्यवसाय करे लेकिन सड़क अवरुद्ध न हो इसलिए स्वयं में परिसर में बैठने की व्यवस्था करे जगह अभाव की सूरत में केवल डिलेवरी नीति पर व्यपार करे। इस विषय पर स्पॉट निरक्षण कर निर्णय लेंगे । लेकिन सड़क अवरुद्ध न हो इस प्रयास सभी कप करना ही होगा ।
एसोशियन ने प्रतिनिधियों ने कहा कि नगर निगम की रिमूव्हल टीम बिना पक्षपात सड़क अवरुद्धता के खिलाफ अपनी कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए है।
13 व्यापारिक के साथ करीब एक घण्टे से अधिक समय देकर महापौर ने व्यआपरियो के साथ विस्तार चर्चा की । महापौर ने कहा कि हम 2 – 4 दिन में ही सभी बाजारों का दौरा भृमण नगर निगम स्मार्ट सिटी टीम सँयुक्त रूप से करेगी । स्पॉट पर ही समस्याओं का निराकारण करे यह प्रयास होगा ।
महापौर के आश्वासन के बाद व्यापरिक संगठन ने तय किया है कि जब तक दौरा कार्यक्रम के बाद ही हम आगे आंदोलन करना या नही इसका निर्णय लेंगे। महापौर के आश्वासन को व्यवसायिक संगठन सकारात्मक दिशा में देख रहे है । इस अवसर पर प्रमुख रूप से अक्षय जैन अनिल रांका , कैलाश मुंगड , दीपक खत्री , अविनशा शाश्त्री , नितेश चौरसिया, मुकेश पटवा , बसन्त सोनी,पवन पँवार महेश हरियाणी,मनीष पामेचा, राजेन्द्र राठौर, सहित अनेक प्रतिनिधि उपस्थित थे ।






