*जीएमआर की इकाई में 20% हिस्सा खरीदकर टाटा ने एयरपोर्ट कारोबार में रखा कदम*
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट का परिचालन करने वाले जीएमआर समूह की सहायक कंपनी जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड (जीएएल) ने टाटा समूह, सिंगापुर की सरकारी संपत्ति कोष जीआईसी की सहयोगी इकाई और एसएसजी कैपिटल मैनेजमेंट से ₹8,000 करोड़ जुटाए हैं। गौरतलब है कि जीएएल में करीब 20% हिस्सेदारी लेकर टाटा समूह ने एयरपोर्ट कारोबार में कदम रख दिया है।
3196 views





