पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर किसी DGP की बेटी परेड कमांडर बनेगीं।

भोपाल – पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर किसी DGP की बेटी परेड कमांडर बनेगीं।

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ का मुख्य समारोह 15 अगस्त को लाल परेड ग्राउंड में होगा आयोजित।

CM शिवराज सिंह चौहान ध्वजारोहण कर लेंगे परेड की सलामी।

यह पहला मौका है जब स्वतंत्रता दिवस परेड में *IPS बेटी* सोनाक्षी सक्सेना से *DGP पिता* सुधीर सक्सेना सलामी लेंगे।

ACP इंदौर सोनाक्षी सक्सेना इस बार परेड कमांडर हैं।

CM शिवराज सिंह चौहान के साथ पिता DGP सुधीर सक्सेना को भी सलामी देंगी।

रविवार को DGP सुधीर सक्सेना की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल लाल परेड ग्राउंड में की गई थी।

DGP के साथ ADG फरीद शापू एवं कलेक्टर भोपाल सहित अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

परेड में पुलिस बैंड सहित कुल 18 टुकड़ियां ले रहीं हैं हिस्सा।

इनमें राजस्थान प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (उत्तरी जोन), महिलाओं का विशेष सशस्त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्त टुकड़ी, हॉकफोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड) शामिल हैं।

1273 views