सीएम योगी ने किया एथेनाल प्लांट का शिलान्यास*
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एथेनाल प्लांट का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पिछले छह सालों में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था देश में मिसाल बनी है। उत्तर प्रदेश में देश-विदेश के लोग निवेश करना चाहते हैं। छह वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश में निवेश दूर की कौड़ी थी। लचर कानून व्यवस्था के चलते लोग यहां उद्योग लगाने कारोबार करने में डरते थे। जब उद्यमी और व्यापारी ही सुरक्षित नहीं थे तब उनकी पूंजी कैसे सुरक्षित रहती। बाहर से निवेशकों का यहां आना तो दूर, यहां के उद्यमी-व्यापारी भी भाग रहे थे। पर, छह सालों में यूपी की कानून व्यवस्था पूरे देश में नजीर बनी है। हर निवेशक यूपी आना चाहता है, अधिकाधिक निवेश करना चाहता है। फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में मिला 36 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव इसका प्रमाण है। शनिवार को आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 37 एनआई एक्ट के वादों का निस्तारण करके रूपया 3012195-00 चेक वाउंस की धनराशि में समझौता कराके निस्तारण किया गया। मनोज कुमार अग्रवाल, प्रथम अपर जिला जज,नोडल अधिकारी, लोक अदालत अलीगढ़ के दिशा निर्देशन में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।
1072 views





