सातवें दिन सर्वे के लिए ज्ञानवापी पहुंची एएसआई टीम,कोने-कोने का किया जाएगा सर्वे

सातवें दिन सर्वे के लिए ज्ञानवापी पहुंची एएसआई टीम,कोने-कोने का किया जाएगा सर्वे*

एएसआई की टीम सांतवें दिन के सर्वे के लिए ज्ञानवापी पहुंच गई है। आज भी परिसर का कोना-कोना खंगाला जाएगा। दोपहर में 12:30 बजे भोजनावकाश के बाद फिर 2:30 बजे सर्वे दोबारा शुरू किया जाएगा। मंगलवार को शाम पांच बजे सर्वे पूरा होने के बाद एएसआई के अधिकारियों ने बुधवार के लिए टीम को अलर्ट किया। आपको बता दें कि अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के अधिवक्ता मंगलवार को सर्वे के दौरान नहीं पहुंचे। मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने कहा कि सर्वे में अधिवक्ताओं की कोई जरूरत नहीं महसूस की जा रही है। कमेटी की तरफ से हाजी इकबाल, जावेद इकबाल, एजाज मोहम्मद और शमशेर अली सर्वे टीम के साथ मौजूद रहे हैं।

2613 views