हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन दमदार क्लोजिंग, सेंसेक्स 480 अंक उछला, निफ्टी 19500 पार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन दमदार क्लोजिंग, सेंसेक्स 480 अंक उछला, निफ्टी 19500 पार*

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में दमदार क्लोजिंग हुई। शुक्रवार को सेंसेक्स 480.57 अंक उछलकर 65,721.25 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 135.35 अंक मजबूत होकर 19,517.00 अंकों पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान एलआईसी के शेयर आठ प्रतिशत तक उछले। आरबीएल बैंक के शेयरों में तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी।

1005 views