अचानक इंदौर आए मुख्यमंत्री मीडिया से बोले सभी को मेरा नमस्कार.चुनाव से इंदौर आने का कोई संबंध नही और हो गए वापस रवाना
इंदौर । अभी कुछ देर पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री अचानक इंदौर आए और सीधे अर्चना कार्यालय पहुंचे जहा बंद कमरे में आरएसएस से जुड़े पदाधिकारियों से चर्चा हुई । मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे रुकने के बाद बाहर आए तो चेहरा जरूर थोड़ा रूखा नजर आया और *मीडिया के माइक देखकर सभी के हाथ जोड़ लिए और कहा की भैया आज बाइट नही सभी को मेरा नमस्कार इसका चुनाव से कोई संबध नही है* और फिर एयरपोर्ट को तरफ रवाना हो गए । हालाकि मुख्यमंत्री का अचानक इंदौर अर्चना कार्यालय पर आना सवाल जरूर खड़े कर रहा है ।
1005 views





