जुलाई में हुआ बंपर जीएसटी कलेक्शन, 1.65 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा*
जुलाई माह में जीएसटी कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है और यह 1.65 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। यह पांचवी बार है जब देश का जीएसटी कलेक्शन 1.60 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। इससे पहले जून 2023 में जीएसटी कलेक्शन 161497 करोड़ रुपये था।
938 views





