मणिपुर हिंसा पर गुस्साए लोगों ने बीरेन सरकार को बर्खास्त करने की मांग की
मणिपुर में महिलाओं को पुलिस की उपस्थिति में सेकड़ों लोगों की भीड़ द्वारा नंगा करके सडक पर घुमाने की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। पूरी दुनिया के सामने देश का सिर शर्म से छुक गया है। यह घटना पुलिस की उपस्थिति में 4 मई 2023 को घटी राज्य सरकार और केन्द्रीय सरकार प्रधानमंत्री और गृह मंत्रालय ने देश की जनता से छुपाए रखा एन बीरेन सरकार का अपराध अक्षम्य है। मणिपुर में नफरत की राजनीति ने जातिय हिंसा को पैदा किया है। वीरेन सिंह की सरकार की नीतिओं ने इसे बढावा दिया है। 3 मई से मणिपुर जल रहा है 160 से अधिक लोगों की हत्याऐं हो चुकी हैं। राज्य सरकार और केन्द्र सरकार मणिपुर में हिंसा म हिंसा रोकने और शांति स्थापित करने के प्रति गम्भीर नहीं है। हम आपसे मांग करते हैं कि संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए वीरेन सिंह की सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए। केन्द्रीय सरकार को निर्देशित कर मणिपुर में शांति बहाल करने के प्रभावी कदम उठाए जाएं। कानून का शासन बहाल किया जाए। पीड़ित महिलाओं को न्याय मिले। मणिपुर के लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाए। दोषियों को चिन्हित कर कड़ी सजा दी जाए। यह ज्ञापन सीआईटीयू के जिला सचिव कामरेड बीरेंद्र धूसिआ, किसान सभा के सचिव इदरीस मुहम्मद की ओर से दिया गया।
1206 views





