सरकार ने बढ़ाई पीएफ की ब्याज दर,अब मिलेगी 8.15 फीसदी

सरकार ने बढ़ाई पीएफ की ब्याज दर,अब मिलेगी 8.15 फीसदी

भारत सरकार ने 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि ईपीएफ योजना के तहत जमा पर मिलने वाले ब्याज को 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.15 फीसदी कर दिया है। इस कदम से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के 6 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को ईपीएफ जमा पर अब 0.05 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा। ईपीएफओ ने 28 मार्च, 2023 को 2022-23 के लिए ईपीएफजमा पर 8.15 फीसदी की दर से ब्याज देने का फैसला किया था। सोमवार को जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, ईपीएफओ ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों को ईपीएफ पर 8.15 फीसदी ब्याज सदस्यों के खातों में जमा करने के लिए कहा है। यह आदेश ब्याज दर पर वित्त मंत्रालय की सहमति के बाद आया। अब ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय ग्राहकों के खाते में ब्याज डालेंगे।

1206 views