लोकसभा चुनाव में भाजपा में शामिल होंगे सपा व बसपा के नेता
लोकसभआ चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कई नेता जल्दी ही भाजपा का दामन थामेंगे। इनमें पूर्व मंत्री से लेकर मौजूदा सांसद तक शामिल हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा-बसपा पार्टियों में सेंधमारी शुरू हो गई है। रणनीति के तहत पार्टी ने पूर्वांचल और पश्चिम के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को शामिल करने की रणनीति बनाई है।भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक सीट पर जीत के लिए पार्टी विपक्षी दलों के नेताओं को भी तोड़ने की रणनीति बनाई है ताकि संबंधित सीट पर विपक्षी दल को जातीय समीकरण के लिहाज से कमजोर किया जा सके। पश्चिम यूपी में सपा के नेता और पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी और राजपाल सैनी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दोनों को पार्टी में दोनों के भाजपा में शामिल होने से पश्चिमी यूपी के सैनी समाज में मजबूती मिलेगी। वहीं पूर्वांचल में बसपा छोड़ सपा में शामिल हुईं एक पूर्व विधायक और जौनपुर से एक अन्य पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उधर, बसपा के पूर्वांचल और पश्चिम के कुछ सांसद भी भाजपा के संपर्क में हैं। लोकसभा चुनाव में टिकट मिलने की शर्त पर सहमति मिलते ही वह भाजपा का दामन थाम लेंगे। सपा के कुछ क्षत्रिय, ब्राह्मण और कुर्मी विधायकों को भी तोड़ने की रणनीति है। शामिल करने पर सहमति बन गई है।
938 views





