बीएसपी सुप्रिमो मायावती का मणिपुर हिंसा पर बयान कहा क्या भाजपा वहां के सीएम को देगी संरक्षण

बीएसपी सुप्रिमो मायावती का मणिपुर हिंसा पर बयान कहा क्या भाजपा वहां के सीएम को देगी संरक्षण

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने मणिपुर में महिलाओं से अभद्रता के वायरल होने वाले वीडियो को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर के हालात से पूरा देश चिंतित है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मणिपुर में जारी हिंसा और महिलाओं से अभद्रता के विचलित करने वाले वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मणिपुर में अनवरत जारी हिंसा व तनाव से पूरा देश चिंतित है और महिला के साथ अभद्रता की ताजा घटना खासकर भाजपा व उनकी सरकार को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि वैसे तो राज्य में कानून-व्यवस्था काफी पहले से चरमराई हुई है किन्तु क्या भाजपा अभी भी ऐसे मुख्यमंत्री को संरक्षण देती रहेगी।

1005 views