मणिपुर में हुई हिंसा से 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ा:मोदी

मणिपुर में हुई हिंसा से 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ा:मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर हिंसा पर अपने विचार व्यक्त कर कहा कि मेरा हृदय पीड़ा से भरा है,क्रोध से भरा है। मणिपुर की जो घटना सामने आई है। वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। पाप करने वाले गुनाह करने वाले कितने हैं कौन हैं यह अपनी जगह है लेकिन बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। इस घटना के कारण 140 करोड़ देशवासियों को शर्मसार होना पड़ रहा है। सभी मुख्यमंत्रियों से आग्रह करता हूं कि वे माताओं-बहनों की रक्षा करने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस घटना पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। अपने राज्यों में कानून व्यवस्था को और मजबूत करें। घटना चाहे राजस्थान की हो, छत्तीसगढ़ की हो या मणिपुर की हो हम राजनीतिक विवाद से ऊपर उठकर कानून व्यवस्था और नारी के सम्मान का ध्यान रखें। किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा। मणिपुर की इन बेटियों के साथ जो हुआ है उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।

938 views