जीव दया प्रोजेक्ट के अंतर्गत गौ सेवा का आयोजन।

जीव दया प्रोजेक्ट के अंतर्गत गौ सेवा का आयोजन।

रतलाम।जैन सोशल ग्रुप मैत्री ने अपने जीव दया प्रोजेक्ट के अंतर्गत गौ सेवा का आयोजन किया।

ग्रुप के संस्थापक अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार अपने जीव दया प्रोजेक्ट के अंतर्गत लगातार गौ सेवा एवं जीव दया के कार्य करता है। मैत्री परिवार के सदस्य अपने जन्मदिवस और वर्षगाठ जैसे ख़ुशी के पलो को जीव दया और गौ सेवा कार्य करके मनातें आये है। इसी के अंतर्गत ग्रुप के सदस्य भाई ओनिल सोनम जी पगारिया द्वारा गौ सेवा एवं ग्रुप परिवार की नवकारसी का लाभ लिया।

जैन दिवाकर गौ शाला पर ग्रुप के लगभग 60 सदस्यों ने मिलकर गौ सेवा और नवकार मंत्र जाप का लाभ लिया।

ग्रुप परिवार के अमित कोठारी , मयंक कोठारी , नीलेश कोठारी , वैभव मेहता , तरुण डांगी, विनय वोहरा , मनोज अग्रवाल ,आयुष नवलखा ,गौरव कास्तिया , राजेश चोपड़ा, आशीष नवलखा , लवी सोनी , राहुल सकलेचा , नीलेश मांडलेचा ,वैभव धारीवाल , मधुर दासोत, विपुल चोपड़ा ,राहुल नवलखा , अविनाश कर्णावत , मिलन राखेचा आदि उपस्तिथ रहे।

1072 views