*पण्डोखर सरकार पीठाधीश्वर गुरु शरण शर्मा भारी जाम में फंसे
ग्वालियर में दिव्य दरबार में शामिल होने के लिए निकले थे गुरु शरण महाराज।
पंडोखर सरकार उर्फ़ गुरु शरण शर्मा जी महाराज का कार्यक्रम ग्वालियर जिले के भितरवार तहसील में धूमेश्वर धाम में एकदिवसीय दरबार और आशीर्वचन का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था.
धूमेश्वर धाम में यज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमें प्रसिद्ध कथा वाचक डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर जी की कथा चल रही है.
इसी कार्यक्रम के क्रम में गुरु शरण शर्मा जी महाराज को दिव्य दरबार और आशीर्वचन में शामिल होना था .
दिव्य दरबार की सूचना होने के कारण कार्यक्रम स्थल पर हजारों की भीड़ पहुँच गई और रास्ते में कई किलोमीटर तक आगे पीछे भक्तों की भारी भीड़ के करण जाम लग गया है.ख़ुद पंडोखर सरकार पीठाधीश्वर इस भारी जाम में फँस गये हैं।ट्रैफ़िक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। प्रशासन बड़ी मुस्तैदी से जाम खुलवाने की कोशिश में लगा हुआ है।
इस कार्यक्रम में ३ बजे पंडोखर सरकार को पहुँचना था लेकिन भारी भीड़ के कारण अभी भी जाम में फँसे हुए हैं पंडोखर सरकार।






