शेयर बाजार में फिर रिकॉर्ड बढ़त, सेंसेक्स 66 हजार के पार बंद हुआ, निफ्टी 19564 के पार
घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार (14) को एक बार फिर रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स और निफ्टी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 502.01 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 66,060.90 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 150.75 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 19,564.50 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। टीसीएस के शेयरों में पांच प्रतिशत जबकि टेक महिंद्रा के शेयरों में चार प्रतिशत की वृद्धि दिखी।
1072 views





