*मोदीजी के कार्यकाल की उपलब्धि लालवानी ने रेडीमेड निर्माताओं को बताई* 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर गत दिवस इंदौर के सांसद शंकर लालवानी इंदौर रेडीमेड वस्त्र निर्माताओं और विक्रेताओं के बीच पहुंचे । उन्होंने मोदी जी के कार्यकाल में किए गए कामों की जानकारी रेडीमेड कारोबारियों को दी । इस मौके पर इंदौर रेडीमेड वस्त्र निर्माता संघ के अध्यक्ष आशीष निगम और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे । इस दौरान उन्होंने बताया कि इस कार्यकाल में जो फैसले मोदी जी ने लिए हैं उससे पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है । देश की जनता को भी अब अपने आप पर गर्व हो रहा है ।
871 views





