स्कूल में तिलक बैन; छात्रों को चांटे मारे अभिभावकों से कहा-धर्मवाद नहीं चलेगा

स्कूल में तिलक बैन; छात्रों को चांटे मारे अभिभावकों से कहा-धर्मवाद नहीं चलेगा
धार रोड स्थित श्री बाल विज्ञान शिशु विहार में शनिवार को तिलक लगाकर आए छात्रों को टीचर पद्मा सिसौदिया ने चांटे मारकर भगा दिया। एक दिन पहले भी बच्चों को मुंह धोकर आने के लिए कहा था। परिजन ने नाराजगी जाहिर की तो उन्हें दो टूक कह दिया कि हमारे यहां धर्मवाद नहीं चलेगा। कुछ परिजन संघ के कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचे व हंगामा भी किया, लेकिन प्रिंसिपल ओमप्रकाश सिंगी तिलक पर बैन हटाने के लिए तैयार नहीं हुए। बोले- ये हमारा अधिकार है स्कूल में धर्मवाद नहीं फैले।
*यहां तो हमारा नियम चलेगा*
परिजन के साथ संघ के कार्यकर्ता भी स्कूल पहुंचे तो प्रिंसिपल सिंगी ने कहा कि यहां तो हमारा ही नियम चलेगा। तिलक पर बैन का कोई नियम नहीं है, लेकिन हम धर्मवाद नहीं फैलने देंगे। परिजन का कहना है कि सावन में बच्चे सुबह मंदिर होते हुए स्कूल जाते हैं। इस पर किसी को क्या आपत्ति हो सकती है।
*कलेक्टर से शिकायत*
प्रिंसिपल सिंगी का कहना है कि हम इस मसले की जानकारी कलेक्टर को देंगे। वे जैसा आदेश देंगे वैसा करेंगे।

871 views