महाराष्ट्र के नागपुर में पिकनिक मनाने गए पांच लोग झील में डूबे
महाराष्ट्र के नागपुर में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पिकनिक मनाने हिंगना गए पांच लोग झील में डूब गए। पुलिस के मुताबिक, आठ दोस्त हिंगना क्षेत्र में स्थित जिल्पी झील पर पिकनिक मनाने गए थे। वहां टहलने के दौरान के किनारे कुछ युवक झील में नहाने चले गए। जिसके बाद एक दूसरे को बचाने की कोशिश में कम से कम पांच लोग डूब गए।हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि, रात करीब 10 बजे ऋषिकेश परेड (21), वैभव वैद्य (20), राहुल मेश्राम (21), नितिन कुंभारे (21) और शांतनु अरमरकर (22) के शव पानी से बाहर निकाले गए। वहीं इसमें आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।






