20 फीसदी टीसीएस नियम 3 माह बाद लागू होगा, विदेश यात्रा पर जाने वालों को अक्टूबर तक मिली राहत

*20 फीसदी टीसीएस नियम 3 माह बाद लागू होगा, विदेश यात्रा पर जाने वालों को अक्टूबर तक मिली राहत*

केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2023 से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सभी क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 20 फीसदी टीसीएस लागू करने के फैसले को 3 माह के लिए आगे बढ़ा दिया है. वित्त मंत्रालय के अनुसार अब बढ़ी हुई टीसीएस दर 1 अक्टूबर 2023 से लागू होगी, जिसके बाद यदि कोई विदेश यात्रा पर लेनदेन या भुगतान करता है तो उसे 20 फीसदी टीसीएस देना होगा. हालांकि, सरकार ने कहा है कि खर्च निर्धारित की गई 7 लाख की लिमिट पार करने पर यह टैक्स लागू होगा.

1072 views