*1 जुलाई को शहडोल आएंगे PM मोदी, नेताओं और कर्मचारियों का हुआ कोविड टेस्ट!*
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर काफी ऐतिहात बरती जा रही है। पीएम के साथ मंच पर और आसपास रहने वाले तमाम अधिकारियों और नेताओं की कोविड जांच की जा रही है। इसके साथ ही उन लोगों की भी कोरोना जांच कराई जा रही है, जो कि पीएम के संवाद कार्यक्रम में रहने वाले हैं। लगभग डेढ़ हजार लोगों की कॉविड जांच की जा रही है।स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राम स्नेही पांडे ने बताया कि पीएम की सुरक्षा को देखते हुए अधिकारी और जनप्रतिनिधि की कोविड जांच कराई जा रही है। कार्यक्रम में पीएम के आसपास रहने वालों की यह जांच एहतियात के तौर पर की जा रही है। लगभग डेढ़ हजार लोग जांच के दायरे में हैं। जांच के बाद शुक्रवार को यह रिपोर्ट भी आ जाएगी।






