*मुख्यमंत्रीजी से निवेदन करूंगा कि गरीब ब्राह्मण छात्रवृत्ति शुरू करें। वरना 6 महीने बाद हमारी सरकार इसे शुरू करेगी।– संजय शुक्ला*
*सरकार और कांग्रेस तक आपकी बात पहुंच जाऊंगा साथ ही मेरी विधानसभा में रहने वाले ब्राह्मण विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से छात्रवृत्ति दूंगा– विशाल पटेल*
ब्राह्मण छात्रवृत्ति आंदोलन की टीम प्रदेशस्तर पर जनप्रतिनिधियों को अपनी मांग का निवेदन पत्र दे रही है इसी संदर्भ में समाज के लोग कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल के निवास पर पहुंचे।
संजय शुक्ला ने निवेदन पत्र लेकर कहा कि आप की मांग को पूरी करने के लिए मुख्यमंत्रीजी को पत्र लिखूंगा साथ में यह भी लिखूंगा कि अगर आप ये मांग पूरी नहीं करते हैं तो 6 महीने बाद हमारी सरकार इस मांग को पूरा करेगी।
विशाल पटेल ने कहा कि आपकी मांग सरकार और कांग्रेस पार्टी तक तो पहुंचा ही दूंगा साथ ही मेरी विधानसभा में रहने वाले ब्राह्मण विद्यार्थियों को मैं व्यक्तिगत स्तर पर भी छात्रवृत्ति दूंगा।
प्रतिनिधिमंडल में समाज से अशोक चतुर्वेदी, प्रमोद जोशी, दिलीप त्रिवेदी, रवि तिवारी, अतुल शर्मा, कन्नू मिश्रा, विकास अवस्थी सहित युवा परिषद केंद्रीय समिति के सदस्य उपस्थित थे।






